berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग में भाजपा प्रदेश मंत्री के कोराना पोजि‍टिव निकलने से हडकम्प बेरीनाग बाजार बंद कराया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल…

बेरीनाग नगर में 16 जुलाई गुरूवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस में भाजपा नेता सहित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी 15 जुलाई को कुलदीप कुमार होटल में ठहरे और होटल में दो दर्जन भाजपा नेताओं से मुलाकात भी की , दूसरे दिन 16 जुलाई को हरेला पर्व तहसील परिसर और ए सी एफ परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम में भी कुलदीप सिंह ने भागीदारी की थी। इसके बाद कुलदीप कुमार ने और लोनिवि विश्राम गृह में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी । इस बैठक में चार दर्जन के आसपास पदाधिकारी मौजूद रहे थे । भाजपा प्रदेश महामंत्री की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में हडकम मचा है शुक्रवार को नगर के व्यापार संगठन ने दो बजे से एक सप्ताह तक नगर को बाजार बन्द करने के लिए व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पन्त व्यापारियो के साथ बैठक कर निरर्ण्यव लिया गया बाजार एक सप्ताह तक बेरीनाग बाजार बंद रहेगे । व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पन्त कहा नगर में इमरजेंसी सेवा दुकानें जैसे दूध, सब्जी की दुकाने सुबह 7:00 AMबजे से 10:00 AM तक खुलेंगे वही नगर पंचायत से नगर में रोज सेनेटाइज करने को लेकर व्यापार संघ ने नगर पंचायत को पत्र भेजा है । साथ ही बेरीनाग पी डब्लूु डी रेस्टे हाउस व कार्यालय को भी एक दिन के लिए बंद कर सेनेटाईज करने को कहा गया हैा

Share This News