बेरीनाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के बाद निकाला भव्य पथ संचलन।

बेरीनाग न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
बेरीनाग: विजयादशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बेरीनाग की ओर से स्थानीय रामलीला ग्राउंड में पारंपरिक शस्त्र पूजन और भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर किया गया। वक्ताओं ने विजयादशमी के ऐतिहासिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र रक्षा, संगठन शक्ति और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया। शस्त्र पूजन के उपरांत पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल के साथ रामलीला मैदान से पूरे बेरीनाग नगर में भव्य पथ संचलन निकाला। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया।

इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रचारक गणेश, जिला संघचालक गोविंद खाती, नगर कार्यवाह रत्नाकर पांडे, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, सुरेश डसीला, किशोर जोशी, सेवानिवृत्त अनुसचिव एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करम राम, जिला मंत्री इन्द्र धानिक, विनोद पाठक, हिमांशु उपाध्याय, अनुज कुमार, मंडल अध्यक्ष बेरीनाग त्रिलोक खाती, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भीम कुमार, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, मनुजयेन्द्र पंत, आयुष, सुजल, युवा अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार, सुनील डसीला, नगर मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

