FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

विवेकानंद विद्या मंदिर में भारत-जापान सांस्कृतिक व कौशल विकास शिविर संपन्न: छात्रों ने सूमो, मार्शल आर्ट्स व एआई नवाचारों से मोहा मन।

निरज पंत न्यूज होम लाइव डिजिटल। 

​पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘पृथ्वीकुल जापानी स्कूल’ के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह का विशेष सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को जापानी भाषा, संस्कृति, जीवनशैली और खेलकूद से रूबरू कराकर भविष्य में जापान में उच्च शिक्षा व रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना है।

  • ​‘प्लैनेटस्कूल नर शौर्य कॉन्क्लेव’ में दिखा साहस और संस्कृति का संगम

समापन अवसर पर ‘प्लैनेटस्कूल नर शौर्य कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। साहस, अनुशासन और नारी शक्ति को समर्पित इस सत्र में विद्यार्थियों ने जापान की पारंपरिक ‘सूमो कुश्ती’ और भारत की पारंपरिक युद्धकला का रोमांचक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति की प्रतीक रामलीला का मंचन, बोधिधर्म व दारुमा की ऐतिहासिक गाथा और बौद्ध धर्म के महत्व पर आधारित लघु नाटिकाओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक और शतरंज में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

  • ​तकनीक और नवाचार: शताभिषा एआई परियोजना का प्रदर्शन

कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए ‘शताभिषा एआई’ (AI) परियोजनाओं और छात्र नवाचार गतिविधियों का विशेष प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने साझा अनुसंधान और भाषा अध्ययन के जरिए पिथौरागढ़ को भारत-जापान मैत्री के एक उभरते केंद्र के रूप में विकसित करने पर बल दिया। विद्या भारती के अंतर्गत इस तरह की कौशल विकास पहल को अन्य जरूरतमंद विद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

  • ​सीमांत के युवाओं के लिए ऐतिहासिक कदम: अतिथि

समारोह के मुख्य अतिथि नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक अजीत सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल रहीं। अतिथियों ने इस आयोजन को सीमांत जनपद के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और वैश्विक पहचान के लिए एक युगांतरकारी व ऐतिहासिक कदम बताया।

  • ​इनकी रही गरिमामय मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व एनएसजी (NSG) कमांडो ललित भाटिया, प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार रावत, के.एस. भाटिया, त्रिलोक सिंह, संभाग निरीक्षक राजेंद्र चंद, पूर्व नेशनल बॉक्सर मान सिंह खोलिया, ध्रुव सिंह रावत, सचिन हुंडई के प्रबंधक सौरभ भसीन, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप सेक्रियाल, मनरेगा लोकपाल जगदीश कॉलोनी, कमल खर्कवाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This News