berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग में व्यापारियों के कपडे की थैली पर जुर्माना लगाने पर व्यापारी भडके।

बेरीनाग में व्यापारियों के कपडे की थैली पर जुर्माना लगाने पर व्यापारी भडके।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग नगर पंचायत और तहसील प्रसाशन द्वारा नगर मे व्यापारियों की कपडे की थैली जबरन उठाने और जुर्माना लगाने पर व्यापारी भडक गये ।नगर पंचायत और प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन किया नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी राकेश कोटिया और तहसीलदार दिनेश कुटौला ने नगर में सिगल यूज प्लास्टिक को लेकर दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया।और दुकानो से कपडे की थैलियों को भी प्लास्टिक की श्रेणी बताकर जबरन चालान काटने लगे ।जिससे व्यापारी भडक गये। व्यापारियों ने कपडे की थैली मे माइक्रोन की मात्रा बताने के साथ ही नगर मे किस प्रकार की थैलियां चलाने की बात कही जिस पर अधिशासी अधिकारी उत्तर नही दे पाए जिस पर व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी कर अधिशासी अधिकारी पर भडक गये मामला बडता देख तहसीलदार दिनेश कुटौला और थानाध्यक्ष हेम तिवारी ने व्यापारियों को समझाया और शान्त किया । और नगर पंचायत को कार्यवाही रोकने के साथ ही व्यापारियों के साथ बैठक करने को कहा व्यापारियों ने जबरन चालान काटने पर बाजार बंद करने के साथ ही नगरपंचायत के खिलाफ उग्र आन्दोलन की चेताउनी दी ।और कहा कि नगर पंचायत जबरन व्यापारियों को परेशान करने का काम कर रही है और नगर मे आवारा पशुओं द्वारा दुकानों के आगे गंदगी फैलाई जाती है और रोज दुकानदार उसे साफ करने को मजबूर हो रहे है उसे तो नगर पंचायत द्वारा साफ नही किया जा रहा है यदि कल से व्यापारियों की दुकानों के आगे आवारा गायो द्वारा गंदगी की जाती है तो उसको उठाकर नगर पंचायत के कार्यालय मे फैका जाएगा मौके पर पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक धानिक, होशियार मियाँन,जीवन शाह,नीरज धानिक, कमल पंत,प्रमोद उप्रेती,ललित बाफिला, कैलाश चनियाल,जीवन धानिक, पान सिह खंपा,ललित बर्मा, देवेंद्र लाल शाह आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News