FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

भजपा जिलाध्यक्ष ने जौलजीबी मण्डल बैठक मे कार्यकर्ताओ मे भरा जोश।

भजपा जिलाध्यक्ष ने जौलजीबी मण्डल बैठक मे कार्यकर्ताओ मे भरा जोश

अस्कोट : महेश पाल

 

अस्कोट। भाजपा जौलजीबी मण्डल की कार्यसमिति बैठक मण्डल अध्यक्ष गणेश चन्द की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया मण्डल प्रभारी अशोक नबियाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मेतली श्रीमती गंगोत्री दताल पूर्व विधायक गगन रजवार मण्डल के संरक्षक राम पाल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष डंबर सिंह एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों सहित समस्त सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करते हुये वल्दिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को घर घर जा कर सरकार की योजनाओ की जानकारी देनी होगी और सरकार की आने वाली नीतियो को जनता तक पहुंचाना होगा।
अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
जिला अध्यक्ष ने नए सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मण्डल अध्यक्ष गणेश चन्द ने कार्यकर्ताओ के उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि राज्य का नेतृत्व पिथौरागढ़ के हाथो दे कर भाजपा ने हमे गौरवान्वित होने का अवसर दिया और हम पुष्कर धामी के युवा नेतृत्व मे आगामी विधान सभा चुनाव जीतने के लिऐ कढ़ी मेहनत करेंगे।

Share This News