FEATUREDLatestNewsPoliticsछत्तीसगढ़

भाजपा का मेगा रोड शो आज न्यायधानी में


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बिलासपुर — नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी आज न्यायधानी बिलासपुर में मेगा रोड शो करेगी । यह मेगा रोड शो दोपहर 12:00 बजे सकरी से प्रारंभ होकर गाँधी चौक में समाप्त होगी। इस रोड शो में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। रोड शो में नगर निगम बिलासपुर के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में तुफानी चुनाव प्रचार किया जायेगा।

Share This News