GeneralNewsहरियाणा

मानव मित्र मंडल ने निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित कराया

कुरुक्षेत्र. न्यूज लाइव संवाददाता राकेश शर्मा:–

मानव मित्र मंडल कुरुक्षेत्र की ओर से मंडल के प्रधान डॉ. राम रतन शर्मा के नेतृत्व में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय खिदरपुर कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया.  महान सेवा भावी गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. दीपक अग्रवाल और डॉ. गौरव मेहला  तथा श्री गुरविंद्र द्वारा लगभग 120 बच्चों के दांतों को चेक किया तथा बच्चों को निशुल्क दवाइयां ओर टूथ पेस्ट प्रदान किये गए. सर्व्प्रथम  डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ दांतों का होना जरुरी है. उन्होंने दांतों की सुरक्षा के टिप्स बताये ओर दो टाइम ब्रश करने का सुझाव दिया. विद्यालय के मुख्याध्यापक सुभाष चंद शर्मा ने डॉ. की टीम एवं मानव मित्र मंडल का स्वागत एवं धन्यवाद किया. इस अवसर पर भाव मित्र मंडल के सहसचिव डॉ. भारतेन्दु हरीश, नमित व् शिक्षक जीतेन्द्र कुमार, सुरजीत सिंह, बालकिशन, राज कुमार ओर गांव की सरपंच हरजीत कौर ओर सेवाभावी शमशेर, रिंकू आदि उपस्थित रहे.
Share This News