GeneralNewsउत्तर प्रदेश

राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

न्यूज लाइव संवाददाता:- अभिषेक गौड

आलापुर ,अंबेडकरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबेडकरनगर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने किया तथा उनकी देखरेख में चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहांगीरगंज में संपन्न हुए। चुनाव कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार को अध्यक्ष मोहम्मद जावेद को मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष आदर्श पटेल एवं अनुराधा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मोहम्मद शफीक खान को संप्रेषक नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कर्मचारी हित के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

Share This News