महिला ने राजस्व उपनिरीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया।
न्यूज लाइव डिजिटल डैस्क:–
बेरीनाग तहसील के संगौड ग्राम पंचायत के कूडी तोक निवासी भगत राम, सुंदर राम दो भाई रहते हैं भगत राम चौकोडी में रहता है । यह6जून को अपने गांव गया था इसने अपनी बहू राधा देवी के साथ शराब पीकर मारपीट की कपडे फाड दिये ।और उसके पति ने बीच बचाव किया उसने उसके मकान मे तोडफोड की,सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक शिवेन्द्र कुमार और ग्राम प्धान ख्याली दत्त पाठक मौके पर पहुचे घटना के बाद भगत राम फरार हो गया। जिसकी रिपोर्ट पट्टी पटवारी शिवेंद्र कुमार ने घटना की रिर्पोट 323 354 452 504 506 धारा मे दर्ज की भगत राम की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं आया
। यह जानकारी मिली है कि भगत राम की पत्नी माया देवी ने राजस्व उप निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जाँच की माँग की थी डीएम को पत्र लिखा था डीएम ने एसडीएम को मामले की जाँच करने को लिखा है। एसडीएम ने तहसीलदार को जाँच मे लगा दिया है।वही इसने सीजीएम कोर्ट में सिलेंडर होने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है राजस्व पुलिस ने माया देवी के बयान धारा 164 में दर्ज कर लिए हैं और मामले की तहकीकात की जा रही है

