राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लिया गया। राष्ट्रपति ने 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लिया गया। राष्ट्रपति ने 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
नई दिल्ली । अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए चंदा जुटाने का अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया। पहला चंदा देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लिया गया। राष्ट्रपति ने 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद मिलकर देश के पांच लाख गांवों के 1 करोड़ घरों से यह चंदा जुटाएंगे। अभियान 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा।
27 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस बीच, खबर है कि उत्तर प्रदेश में करोड़ों का चंदा देने की होड़ मच गई है। सुबह खबर आई थी कि रायबरेली के सुरेंद्र सिंह 1 करोड़ 11 लाख रुपए का सबसे बड़ा चंदा देने जा रहे हैं। इसके बाद सूचना है कि अमेठी के राजेश मसाला ने 1 करोड़ 25 लाख रुपए का चंदा देने का फैसला किया है। यह चंदा लेने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय रायबरेली और अमेठी में हैं।

