berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

शक्ति केंद्र त्रिपुरा देवी की धारीचौरा में बैठक संपन्न, बूथ मजबूती पर दिया जोर।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: शक्ति केंद्र त्रिपुरा देवी के धारीचौरा में आज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई।

​बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहकर जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, नरेंद्र महरा, नगर बेरीनाग सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित शक्ति केंद्र के समस्त ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News