संतोष के अपहरण के आरोप में दो लोगो को किया गिरफ्तार।
संतोष के अपहरण के आरोप में दो लोगो को किया गिरफ्तार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
थल । 10 अगस्त को थल के घटीगाड़ में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचे गणाई गंगोली के सिमाली गांव के संतोष मेहता के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद थल थाना पुलिस ने हत्या के लिए अपहरण करने के जुर्म में आईपीसी की धारा 364 के अंतर्गत तड़ीगांव के चलियागांव निवासी रवि भट्ट उर्फ रवींद्र भट्ट पुत्र पीतांबर भट्ट तथा ग्वीर घटीगाड़ निवासी हरीश मेहरा पुत्र बची सिंह मेहरा को गिरफ्तार कर लिया हैं। इन दो युवकों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह कांस्टेबल बृजेश नयाल थे। रविवार को दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण के साथ कोविड जांच किया गया। थल थाने के थानाध्यक्ष के सी आर्या ने बताया आज दोनों आरोपियों को डीडीहाट न्यायालय में पेश किया गया हैं। लापता युवक संतोष के परिजनों के साथ क्षेत्र के लोग इस केस में कोई ठोस कार्यवाही नही होने से गुस्साए हैं। इन लोगों ने अपना आक्रोश जताते हुवे गंगोलीहाट तहसील में धरना प्रदर्शन के साथ गणाई गंगोली में राष्ट्रीय राज मार्ग को ढाई घंटे तक जाम भी लगा चुके हैं।

