बेरीनाग रक्षाबंधन पर मोहित ब्रदर्स ने बहिनो को निशुल्क वाहन उपलब्ध कराएं।
बेरीनाग रक्षाबंधन पर मोहित ब्रदर्स ने बहिनो को निशुल्क वाहन उपलब्ध कराएं।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। रक्षाबंधन के मौके पर मोहित ब्रदर्स के मालिक जगदीश पांडे ने माता बहिनों के लिए निशुल्क वाहनों का संचालन किया, इस मौके पर बेलकोट, गरतिर, बेरीनाग, जॉबुकाथल थल रोड पर सभी बहिनों को निशुल्क वाहन सेवा उपलब्ध कराई गई । मोहित ब्रदर्स के जगदीश पांडे ने बताया कि अगर गांव बेलकोट में किसी व्यक्ति का स्वास्थ खराब होता है तो उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग तक निशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर लगभग 100 से अधिक बहनों को रक्षाबंधन पर निशुल्क वाहन सुविधा मुहैया कराई गई। मौके पर मोहित ब्रदर्स के जगदीश पाडे हंसा दत्त पांडे दीपक पंत आदि कई लोग मौजूद रहे।

