सड़क निर्माण को लेकर 113वें दिन भी अनशन जारी।
सड़क निर्माण को लेकर 113वें दिन भी अनशन जारी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट। मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क के लिए ग्रामीण 113वें दिन भी अनशन जारी रहा । इस मौके पर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। आज महेश सिंह बिष्ट, किशन सिंह रावत धरने में बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा आजादी के 75 साल बाद भी मड़कनाली, सुरखालपाठक के ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। कहा हालात यह हैं कि ग्रामीण सड़क निर्माण को आंदोलन पर बैठने को मजबूर हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्रामीणो को सड़क निर्माण की मांग को धरने पर बैठे 113 दिन हो गये हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी सुध नही ली है। उन्होने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।

