सड़क निर्माण को लेकर 114वें दिन भी अनशन जारी।
सड़क निर्माण को लेकर 114वें दिन भी अनशन जारी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट। मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क के लिए ग्रामीण 114 वें दिन भी अनशन जारी रहा । इस मौके पर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। आज संजू सिंह बिष्ट, गंगा सिंह धरने में बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा आजादी के 75 साल बाद भी मड़कनाली, सुरखालपाठक के ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। कहा हालात यह हैं कि ग्रामीण सड़क निर्माण को आंदोलन पर बैठने को मजबूर हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्रामीणो को सड़क निर्माण की मांग को धरने पर बैठे 114 दिन हो गये हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी सुध नही ली है। उन्होने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। समर्थन में ललित सिह बिष्ट,विक्रम सिह,केदार सिह,केशर सिह,पंकज सिह,हिमाशु भण्डारी, गणेश भण्डारी,नरेन्द्र भण्डारी,संन्तोष भण्डारी,पुष्कर सिह भण्डारी आदि कई लोग मौजूद रहे।

