FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandदेहरादून

हरक सिंह रावत ने पांच दिन के इंतजार के बाद अखिर कांग्रेस की सदस्यता ले ही ली।

देहरादून। भाजपा से निकाले गए चर्चित मंत्री हरक सिंह रावत ने पांच दिन के इंतजार के बाद अखिर कांग्रेस की सदस्यता ले ही ली। उनके साथ उनकी बहू अनुकृति गोसाई कांग्रेस के वार रूम में पहुंची हैं।चर्चाएं हें कि हरक सिंह के स्थान पर उनकी बहू अनुकृति को कांग्रेस टिकट देगी। उन्हें लैंसडाउन से टिकट दिया जा सकता है। हरीश रावत उनकी कांग्रेस की ज्वाइनिंग में सबसे बड़ी बाधा बन रहे थे। हरक ने पिछली दफा कई विधायकों के साथ भाजपा में जाकर उनकी सरकार को गिरा दिया था। हरक ने अपनी गलती के लिए कल ही हरीश रावत से माफी मांगी थी।

Share This News