हल्द्वानी लैब कर्मचारी कोरोना संक्रमित लैब दो दिनो के लिए बंद।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
हल्द्वानी। बेस अस्पताल की लैब में कार्यरत 12 लोग कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं। रिपोर्ट के सामने आते ही प्रशासन ने बेस अस्पताल की लैब को दो दिनों के लिए बंद करा दिया है। लैब को दो दिनों में पूरी तरह से सैनेटाइज किया जाएगा। इसी के साथ सभी कोरोना पाजिटिव कर्मचारियों को कोविड चिकित्सालय भेजा गया है। इनमें से कुछ कर्मचारी रैपिड जांच में पाजिटिव पाए गए जबकि दूसरे कर्मचारियों की पुष्टि एसटीएच का वायरो लैब से हुई। इनमें लैब टैनीशियन व पैथोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। यह वही टीम है जो अब तक लोगों के कोरोना सैंपल एकत्र कर रही थी। उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
सीएमओ डा0 भागीरथी जोशी ने बताया कि दो दिन बाद लैब को दोबारा से नए कर्मचारियों के साथ खोला जाएगा।

