होली पर एक कविता
होली पर एक कविता

आई रे आई होली आई रे
मनभावन फागुन फांग लाई रे
दिलों से नफरत
नज़रों से घृणा
हटाने आई रे
आई रे आई रे
होली आई रे
वेरंगो को रंगने
ईर्ष्या को जलाने
प्यार मोहब्बत बढ़ाने
आई रे आई होली आई रे
उत्साह उमंग देने
नीरसता जीवन से हटाने
त्योहार रंगों का
लेकर आई रे
आई रे आई रे होली आई रे
सब एक समान
रंग रूप जात-पात उच-नीच
का नही कोई स्थान
फिर ये बतलाने
सांझा कर रहने
समझाने आई रे
आई रे आई होली आई रे
प्रेम प्रकाश उपाध्याय ‘नेचुरल’
खेती, राई आगर
बेरीनाग,पिथोरागढ़ उत्तराखंड

