FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडबागेश्वरराज्य

। राजकीय बालिका इंटर कालेज कांडा की चार छात्राओं में कोरोना पोजिटिव.स्कूल को किया पांच दिन के लिए बंद

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

बागेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कालेज कांडा की चार छात्राओं में कोरोना पोजिटिव होने  की  पुष्टि हुई है। इनमें से तीन छात्राओं को कोविड केयर सेंटर भेजा गया है जबकि एक छात्रा अपने गांव में है। उसे उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर ले जाने को टीम झिरोली गांव के लिए रवाना हो गई है। दूसरी ओर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को पांच दिन के लिए बंद करने के निर्देश दे दिए हैं।राजकीय बालिका इटर कालेज कांडा की कार्यवाहक प्रधानाचार्या हीरा ने बताया कि स्कूल के स्टाफ समेत 100 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से चार छात्राये पाजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया की तीन छात्राओं को एंबुलैंस से कोविड केयर सेंटर बागेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया है। जबकि एक छात्रा एडमिशन के लिए आई थी। वह आज अपने घर पर झिरोली गांव में ही है। उसे लेने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की टीम झिरोली गांव के लिए रवाना हो गई है।

Share This News