दिव्य देवभमि कल्याण समिति ने किया कराटे खिलाड़ियो को सम्मानित
न्यूज होम लाइव व्यूरो संदीप पांडे
रुद्रपुर। दर्पण स्पॉट्स एकेडमी के द्वारा हाउसिंग क्लब मैट्रोपोलिस सिटी रुद्रपुर में कराटे की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया, जिसमें दिव्य देवभूमि कल्याण समिति (रजि.) के पदाधिकारियों ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर सभी खिलाड़ियो को सम्मानित किया एवं समिति के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। वही इससे पूर्व दर्पण स्पोर्ट्स एकेडमी स्वामी कृष्ण कुमार ने समिति के सभी पदाधिकारियों को बेच लगकर व बुके देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री अमन सिंह ने कहा कि आज के समय में सभी महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के रूप में कराटे मार्शल आर्ट की शिक्षा लेना बहुत जरूरी है मार्शल आर्ट का ज्ञान होने से आप स्वम आत्मनिर्भर होकर विषम परिस्थितियों का सामना कर अपनी सुरक्षा कर सकते हैं वहीं उन्होंने कहा कि कराटे के लिये साहस और जज्बा दोनों की जरुरत है खेलों से जहां मानसिक और शरीरिक विकास होता है वही युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढने का मौका भी मिलता है। वही उसके तदुपरांत विजेता खिलाड़ियों को दिव्य देवभूमि कल्याण समिति(रजि.) के पदाधिकारियों ने मेडल, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के मंत्री विकास सक्सेना, सुरेश कुमार बागी समेत समिति के विशेष सहयोगी अनिल सिंह समेत अनेको सदस्यगण मौजूद रहे। वही सम्मानित होने वालो खिलाड़ियों में हाशिम मियां, गौतम सिंह एवं मौजूद मयंक श्रीवास्तव, पवन कुमार, आशू गंगवार, करनजीत सिद्धू,मुकुल, अरुण, तनिष्का, सिद्धार्थ, प्रणव, शिवांश, पारस गंगवार, अरनव, लावण्या समेत सभी खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे।

