FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandदेहरादून

अब शादी विवाह समारोह में 50 लोग ही सामिल हो सकेगे।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। नये आदेश के अनुसार शादियों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में नए आदेश जारी कर दिए हैं। जबकि जिलों में कर्फ्यू लगाने या सख्ती करने के लिए जिलाधिकारी को अधिकार दे दिए गए हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से प्रदेश में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने रविवार को नई गाइड लाइन जारी की है। इसके अनुसार अब सामाजिक कार्यक्रमों और विवाह समारोह में सिर्फ 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति होगी।

वहीं वर्तमान परिस्थितियों में सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में कर्फ्यू लगाने और कड़े नियम लागू करने के लिए अधिकृत किये गए हैं। मगर इस दौरान उद्योग, भार वाहन, निर्माण कार्य और आवश्यक सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें यह भी सुनिश्चित करना होगा। जबकि आरटी पीसीआर टेस्ट कराने वाले लोगों को अब रिपोर्ट आने तक खुद को आइसोलेट करना अनिवार्य कर दिया गया है ।

Share This News