अरविंद सोसायटी केंद्र का उद्घाटन समारोह संम्पन्न।
न्यूज होम लाइव व्यूरो उमेश चौबे
बलियापुर: शिवपुर गांव में शनिवार को अरविंद सोसायटी केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोसायटी के अंतर्राष्ट्रीय सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने किया। अंतर्राष्ट्रीय सचिव भोपाल भट्टाचार्य ने कहा कि अरविंद सोसायटी का स्थापना 1960 ई. में हुआ था। पूरे भारत वर्ष में 350 केंद्र हैं। जिसमें 70 ब्रांच भी शामिल हैं। पूरे भारत वर्ष में इस संस्था मे 24 हजार सदस्य शामिल हुए हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि अनुशासन युक्त जीवन यापन करने से आत्मा के साथ परमात्मा का मिलन होती है। इस दौरान लोगों से आह्वान किया कि जीवन में कभी किसी को शराब नहीं पीना चाहिए। मौके पर शुभ्रा दास, बबली बाउरी, रीना देवी, पुष्पा देवी, सीता कुमारी, साहेब लाल मुर्मू, दीपक कुमार महतो, रमेश कुमार महतो, माधव बाउरी, दीपक चटर्जी, शिशिर चटर्जी, रीता देवी, सुभाष चंद्र बाउरी, आस्तिक चटर्जी आदि मौजूद थे।

