LatestNewsछत्तीसगढ़

आदित्य वाहिनी ने वैदिक विधान से किया वृक्षारोपण


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


कवर्धा — आदित्यवाहिनी के कवर्धा नगर इकाई द्वारा समीपस्थ ग्राम लालपुरकला में आज वैदिक विधान के साथ शुभ मुहूर्त में वृक्षारोपण किया गया।
श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग द्वारा संस्थापित पीठपरिषद आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी द्वारा बरगद का धार्मिक, व्यवहारिक और वैज्ञानिकर महत्व को देखते हुये आज शुभ मुहूर्त में भूलोक पर वटवृक्ष का रोपण किया गया तथा ट्री गार्ड के माध्यम से इसकी सुरक्षा के इंतजाम भी किये गये। धार्मिक मान्यता अनुसार जहाँ इस वृक्ष में भगवान शिव का वास होता है वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से यह स्वास्थ्य के लिये भी अत्यंत हितकर है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में आदित्यवाहिनी के प्रदेश महामंत्री अवधेशनंदन श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष भोला तिवारी , नगरउपाध्यक्ष आशीष दुबे,सचिव कोमल सिंग सह – सचिव दानेद्रपूरी गोस्वामी ,प्रचार प्रमुख संतोष ठाकुर ,मारुती शरण शर्मा , कमलकांत रूसिया ,शिव अग्रवाल ,संतोष तिवारी ,अम्बिका तिवारी ,जलेस्वर तिवारी , श्रीजल तिवारी श्रीमती विमला तिवारी ,रेखा तिवारी ,श्रेया तिवारी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share This News