berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

आप पार्टी ने दिल्ली मंटो ब्रिज में आपदा के दौरान देहान्त होने पर आर्थिक संकट सहयोग होने पर चैक वितरण किया

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल….

बेरीनाग (पिथौरागढ) दिल्ली के मंटो ब्रिज में आपदा के दौरान उत्तराखंड के स्वर्गीय कुंदन सिंह का देहांत हो गया था। केजरीवाल सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एसएस कलेर के द्वारा मंगलवार को कुन्दन सिंह के परिवार को उनका गांव पिथौरागढ जिले के गंगोलीहाट में 10 लाख रुपए का चैक आर्थिक मदद के लिए दिया है। और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
स्वर्गीय नेगी की पत्नी मुन्नी देवी महरा पुत्री कविता ने और गांव के लोगों ने केजरीवाल सरकार का आम आदमी पार्टी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी पिथौरागढ़ सुशील खत्री, धर्मेश जोशी, बेरीनाग विधानसभा प्रभारी राजू कठायत, क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद बिष्ट, रत्नाकर, शंकर मौजूद रहे।

Share This News