LatestNewsउत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी जिला योजना की बैठक में लापरवह अधिकारीयों सें मांगा स्पष्टीकरण,

न्यूज होम लाइव व्यूरो अरविन्द थपलियालः-

जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, वाह्य सहायतित व बीस सूत्री कार्यो की समीक्षा बैठक हुयी। धीमी प्रगति को लेकर पीमएजीएसवाई डिवीजन के तीन ईई समेत मुख्य चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण तलब।
जिला सभागार में जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए जिला सेक्टर में विभागों को आवंटित धनराशि को समय से खर्च करने हेतु आवष्यक दिशा- निर्देशा दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यो में गुणवत्ता के साथ तेजी लाएं व आवंटित धनराशि को शीघ्र व्यय करें।
जिलाधिकारी ने केन्द्र पोषित मद की समीक्षा करते हुए ऐलोपैथिक चिकित्सा को आवंटित धनराशि के सापेक्ष मितव्ययी खर्च करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। एलोपैथिक चिकित्सा में आवंटित 1 करोड़ 88 लाख के सापेक्ष 1 लाख 72 हजार खर्च किया है। स्वजल को चालू कार्यो में तेजी लाने के साथ ही कायों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
केन्द्रीय पोशित, बाह्स सहायतित व बीस सूत्री कार्योे की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डी श्रेणी में पीएमजीएसवाई,तथा बी श्रेणी में चिकित्सा व विद्युत विभाग को ए श्रेणी में आने के लिए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में धीमी प्रगति व डी श्रेणी में होने पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के तीनों डिवीजन के ईई के स्पष्टीकरण लेने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे विभाग जो जिला सेक्टर व केन्द्र पोषित तथा राज्य सेक्टर मद में व्यय नहीं करने पर पिछड़ रहें हैं। वे अगले 15 दिनों के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्यो में तेजी लाएं साथ ही कार्य पूर्ण करते हुए योजनाओं की फोटोग्राफ्स अगली बैठक हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को माह दिसम्बर के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश परियोजना निदेशक को दिए।
जिलाधिकारी ने लोनिवि, सिचाई, उरेड़ा पीआरडी,चिकित्सा,जल संस्थान, जल निगम, कृषि उद्यान,उद्योग,शिक्षा,पर्यटन,खेल,खाद्य एवं पूर्ति, आदि विभागों की कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि जिला योजना में 42 करोड़ 11 लाख के सापेक्ष शासन से 27 करोड़ 3 लाख आवंटित हुआ है। जबकि राज्य सेक्टर अनुमोदित परिव्यय 25561.76 लाख के सापेक्ष शासन से अवमुक्त 8508.29 लाख , केन्द्र पोषित 21156.39 लाख के सापेक्ष 13170.23 लाख तथा , वाह्य सहायतित 684.80 लाख के सापेक्ष 584.80 लाख अवमुक्त हुआ है।
जिला अर्थ एवं संख्याघिकारी वीरेन्द्र पुरी ने बताया कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग की मासिक प्रगति रिर्पोट हर माह की 5 तारीक तक अर्थ एवं संख्या विभाग को उपलब्ध करांए। जिससे समय से एमपीआर को शासन व मंडल को भेजी जा सकें।
बैठक में डीएफओ संदीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त आर्य, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्य, सीवीओ डा. प्रलंयकरनाथ,ईई लोनिवि राजेन्द्र सिंह खत्री, ईई जल संस्थान बीसी डोगरा, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल सिंह मटूड़ा,सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी उरेड़ा मनोज कुमार, सहायक निदेशक बचत वीणा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

 

Share This News