उत्तरकाशी पुलिस अधिक्षक ने अधिकारीयों को अपराधिक घटनाये रोकने का पढाया पाठ,
न्यूज लाइव व्यूरो अरविन्द थपलियाल:-
उत्तरकाशी में नवरात्र को चलते पुलिस नें शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधिक्षक ददन पाल ने पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक की उस दौरान पुलिस अधिक्षक पाल ने पुलिस को अपराधिक घटानाओं को रोकने के आवश्यक निर्देश दिये तो वहीं दिनांक-10/10/2018* पुलिस लाइन ज्ञानसू स्थित जिम्नेजियम हॉल मे ददन पाल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा अधीनस्थ अधि0/कर्म0गणों का सैनिक सम्मेलन/मासिक अपराध गोष्ठी ली गयी जिसमें वे सर्वप्रथम सभी अधि0/कर्म0गणों के समस्याओं से रूबरू हुये तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तदोपरांत महोदय द्वारा सभी अधीनस्थों को शारदीय नवरात्र के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुये सभी को नवरात्र के पर्व को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए, साथ ही आगामी दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत सभी थानाप्रभारियो को विशेष रूप से अलर्ट रहते हुए सभी पटाखे विक्रेताओं के लाइसेंस चैक करने के साथ-साथ सभी को निर्धारित मानक के अनुरुप पटाखे रखने हेतु निर्देशित किया गया, इसके अलावा महोदय द्वारा सभी अधीनस्थों को बीट पुलिसिंग मे गुणवता लाने हेतु उचित दिशानिर्देश दिये गये। बढ़ती सड़कों दुर्घटनाओं व सुरक्षित यातायात,महिला संबंधी अपराधों, ए0टी0एम0फ़्रॉड, साइबर क्राइम, मानव तस्करी,मॉब लीचिंग व नशे एवं मादक द्रव्यों की रोकथाम* हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानक्षेत्रांतगत रूटीन चैकिंग व जनजागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
सम्मेलन के पश्चात महोदय द्वारा विगत माह मे घटित अपराधों की समीक्षा की गयी जिसमें उनके द्वारा सभी प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों,समन,वारंटों व लम्बित अहकामतो के त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ-साथ सभी प्रभारियों को विवेचनाओं मे गुणवता लाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त सैनिक सम्मलेन/अपराध गोष्ठी के अवसर पर *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सहित अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

