FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट को UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर देखा जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद तमाम कागजों को वेरीफाई किया जाना है। जिसके लिए आयोग एक कार्यक्रम तैयार कर रहा है, जिस सम्बन्ध में शीघ्र ही निर्धारित तिथि, स्थान व समय की जानकारी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से दी जायेंगी।   उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा पद वन आरक्षी (पदकोड-102) पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति के क्रम में दिनांक 16 फरवरी, 2020 को वन आरक्षी (पदकोड 102) की लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग के द्वारा उक्त विज्ञप्ति के क्रम में जनपद हरिद्वार के 07 परीक्षा केन्द्रों की पुनः पद नाम वन आरक्षी (पदकोड-102) पदों पर जनपद देहरादून के 07 परीक्षा केन्द्रों में दिनांक 14 फरवरी, 2021 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी।

Share This News