उत्तराखंड में कोरोना कहर जारी, आज मिले 6251 कोरोना संक्रमित , 85 लोगों की हुई मौत।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
देहरादून।उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित रोगियों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है । और हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। रोज संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है और हर रोज रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने से अस्पतालों पर जबरदस्त दबाव है। मरीजों को बेड, ऑक्सीजन और सही से ट्रीटमेंट नहीं मिल पा रहा है। डराने वाली बात ये है कि कोरोना की दूसरी लहर इस बार बुजुर्गों ही नहीं, बल्कि युवाओं को भी अपना शिकार बना रही है। जिसको लेकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार खासी चिंतित है और इस महामारी से निपटने के लिये लगातार प्रयास कर रही है। इस स्थिति को देखते हुए निकट भविष्य में हालात और विकट होने का डर सभी को सता रहा है।
प्रदेश में रोजाना औसतन 5 हजार से ज्यादा मामले रोज सामने आ रहे हैं। आज भी राज्य में 6251 कोरोना के मामले सामने आये हैं। जबकि 85 इतने लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 2502 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 3129 लोग आज ठीक होकर घर गए। अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 174867 पर पहुंच गई, जबकि इनमें से 120350 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 48318 हो गई है, प्रदेश में रिकवरी दर 68.82 प्रतिशत है। उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज सबसे अधिक देहरादून 2207, हरिद्वार 1163, नैनीताल 673, पौड़ी 253, टिहरी 163, उधम सिंह नगर में 827, मामले आये हैं जबकि चमोली 125, अल्मोडा 198, चंपावत 157, बागेश्वर में 107, पिथौरागढ़ 33, उत्तरकाशी 195, रुद्रप्रयाग में 150 केस सामने आए हैं।

