FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखंड में 22 से बढ़कर 26 हुई कोरोना पॉज़िटिव ।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क

देहरादून। देश में कोरोना संक्रमण के आकड़ो धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। इसमें तबलीगी जमात के अनुयायियों की संख्या ज्यादा सामने आ रही है।उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 4 और नए मामले सामने आए हैं। इनमें 3 मरीज़ देहरादून जनपद औऱ एक नैनीताल जनपद से है। उत्तराखंड में अब कोरोना वायरस के पाजिटिव मरीजों की संख्या  26 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 144 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक कुल 983 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 868 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 89 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।  स्वास्थ्य विभाग ने जारी बुलेटिन में बताया कि अस्पतालों में 184 लोग आइसोलेशन में रखे गए हैं। जबकि 15217 लोगों को घरों में या विभिन्न संस्थानों में क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है। इनमें कल तक तबलीगी जमात के अनुयायियों की संख्या 350 थी। जिन्हें विभिन्न संस्थानों में क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है। 104 राज्य कंट्रोल रूम में भी कॉल करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक 541 कॉल आई है।जिनमें से 955 पर फॉलोअप किया गया है।उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर है। इस बीमारी की गिरफ्त में आए लोग एक-एक कर ठीक भी हो रहे हैं। अभी तक सामने आए मामलों में 4 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिला प्रशासन तबलीगी जमात के अनुयायियों की खोजबीन कर रहा है और उन्हें विभिन्न संस्थानों में क्वॉरेंटाइन करके रख रहा है।उत्तराखंड सरकार प्रदेश की जनता से लगातार घरों में रहने की अपील की है।   इसके साथ ही जरूरतमंदों की सहायता भी कर रही है। 

Share This News