FEATUREDGeneralHealthLatestNewsppउत्तराखंड

उत्तराखण्ड में कोरोना ने, 6054 नए मरीज मिले, 108 मौत।

उत्तराखण्ड में  संक्रमण और मृत्यु दोनों के नए रिकार्ड बनाये, आज कोरोना के 6054 नए मरीज मिले, 108 मौतें हुई।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

देहरादून। पिछले 24 घंटों में कोरोना ने उत्तराखंड राज्य में संक्रमण का नया रिकार्ड कयम कर दिया है। आज 6054 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि इस दौरान मरने वालों का आंकड़ा भी सैकड़े को पार कर गया। पिछले 24 घंटों में मरने वाले कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 108 रही। इस तरह प्रदेश में कुल 168616 लोगों इनमें से 117221 लोगों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की है। कोरोना से अब तक प्रदेश में 2417 लोगों की जान गई है।

देहरादून में आज 2329,हरिद्वार में 1178, उधमसिंह नगर में 849, नैनीताल में 665, चमोली में 175, पौड़ी में 174, चंपावत में 153, अल्मोड़ा में 140, बागेश्वर में 128,टिहरी में 109, उत्तरकाशी में 81, पिथौरागढ़ में 51 और रूद्रप्रयाग में 22 लोगों में कोरोना का स्रंकमण पाया गया।

Share This News