पिथौरागढ में वर्तमान तक कुल 102761 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है जिसमें से कुल 3826 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़ । कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में सैम्पलिंग जारी है, जिले में वर्तमान तक कुल 102761 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है जिसमें से कुल 3826 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए 28 अप्रैल 2021 को जिले में कुल 481 एक्टिव केस हैं। 3291 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है। 28 अप्रैल को जिले के विभिन्न केन्द्रों से कुल 1134 व्यक्तियों के कोरोना सैम्पल लिए गए । बुधवार को जिले के विभिन्न केन्द्रों में कोविड वैक्सीनेशन का भी कार्य जारी रहा।
पिथौरागढ़ जनपद में 28 अप्रैल 2021 तक कुल 54 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 28 अप्रैल 2021 को जिले में 266 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में,35 कोविड केअर सेंटर(जिला बेस चिकित्सालय) में 27 जिला चिकित्सालय में तथा 153 व्यक्ति अन्य स्थानों में आइसोलेशन में है।
28 अप्रैल 2021 को जिले से कुल 1134 व्यक्तियों के सैम्पल भेजे गए। वर्तमान तक कुल 1627 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप ने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है, कि वर्तमान में संक्रमण की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वह *कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी एडवाइजरी का पूर्ण अनुपालन करें।सायं 7:00 बजे से प्रात: 5:00 बजे तक जारी लॉक डाउन का अनुपालन करें। इसके साथ ही अनलॉक अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। विभिन्न आयोजित समारोह में भी कम से कम संख्या में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें। समारोहों व आयोजनों में अधिक भीड़ भाड़ न करें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत अपनी कोरोना जांच कराएं उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

