उत्तराखण्ड में 6 नए लोग कोरोना संक्रमित। कुल आंकड़ा 349,
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
देहरादून। उत्तराखंड में आज कुल 32 मरीजों के मिलने से अब संक्रमितों का आंकड़ा 349 पहुंच गया है। आज जारी हेल्थ बुलिटिन के अनुसार अधिकांश मरीज मुंबई तथा महाराष्ट्र से लौटे हैं।शाम 8:00 बजे जारी उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार से 6 मरीज कोरोना वायरस पाजिटिव पाए गए हैं। यह सभी मुंबई से लौटे थे। टिहरी का एक मरीज कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। यह भी मुंबई से लौटा हैं। नैनीताल में 9 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए, इनमें से आठ महाराष्ट्र से लौटे और एक मरीज दिल्ली से लौटा है। फिरोजाबाद यूपी से लौटा उधमसिंह नगर का एक मरीज भी शाम की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

