FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडबागेश्वर

उपजिलाधिकारी काण्डा ने मतेदय स्थल काण्डे कन्याल एवं धपोली का भी निरीक्षण कर संबंधित बी0एल0ओ0 को मतदाता वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम 2020-21 के सफल बनाने के निर्देश दियें।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी…

बागेश्वर जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी काण्डा राकेश चन्द्र तिवारी द्वारा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम 2020-21 के सफल क्रियान्वयन हेतु आज काण्डा पडाव स्थित कालिका मंदिर में क्षेत्रवासियों के साथ बैठक आयोजित कर नए वोटर्स जो 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, ऐसे युवा मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने के लिए फॉर्म 06 भरकर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 के पास जमा करने को कहा। इसके साथ ही निर्वाचक नामावली से मौजूदा नाम को कटवाने के लिए या नाम शामिल किये जाने पर आपत्ति के लिए फार्म-7 एवं निर्वाचक नामावली की प्रविष्टि में संशोधन या सुधार करने के लिए फार्म-8 तथा एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भीतर पते में परिवर्तन होने की दशा में फार्म-8ए की जानकारी देते हुए लोगो को जागरूक किया गया। तथा इस अवसर पर पंपेलट भी वितरित कियें गयें। इसके अतिरिक्त www.nvps.in पोर्टल के माध्यम से भी फॉर्म 06 अॉनलाइन भरे जा सकते हैं। उपजिलाधिकारी ने समस्त क्षेत्रीय जनता से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मतदाता जिन्होने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली गयी हैं उनसे अपना नाम अनिवार्य रूप से मतदात सूची में पंजीकृत कराने की अपील की। इस अवसर पर स्वीप टीम, क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा मतदाता जागरूक रथ पर हस्ताक्षर अभियान के साथ जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी काण्डा द्वारा मतेदय स्थल काण्डेकन्याल एवं धपोली का भी निरीक्षण कर संबंधित बी0एल0ओ0 को मतदाता वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम 2020-21 के सफल बनाने के निर्देश दियें तथा क्षेत्रीय लोगो को भी जागरूक करने को कहा गया।इस अवसर पर सुन्दर सिंह गढिया, हीरा सिंह कम्र्याल, वीरेन्द्र सिंह नगरकोटी, घनश्याम काण्डपाल, दीप लाल वर्मा, कैलाश चन्दोला, हरीश दफौटी, सहायक निर्वाचन अधिकारी आर0सी0आर्या, थानाध्यक्ष मदन प्रसाद आदि मौजूद रहें।

Share This News