Skip to content
एस्केड योजना अंतर्गत पशु पालन गोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर,

बेरीनाग।पशुपालन विभाग की एस्केड योजना के अंतर्गत आज विकासखंड बेरीनाग के ग्राम बटगल में वृहद पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुपालन गोष्ठी का आयोजन किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रणय अग्रवाल द्वारा पशु पालकों को पशुपालन से संबंधित नवीन जानकारियां से अवगत कराया गया। गोष्ठी में पशुपालकों को मुर्गियों के रोग बर्ड फ्लू के लक्षण एवं रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया गया। गोष्ठी में डॉ अग्रवाल द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बीपीएल परिवारों के लिए गाय पालन एवं बकरी पालन एवं मुर्गी पालन योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया गया।

इस संबंध में उनके द्वारा गोष्ठी में ग्राम बटगल के ग्राम प्रधान महेश कुमार से ग्राम सभा की खुली बैठक में लाभार्थियों का चयन करके प्रस्ताव भिजवाने हेतु बताया गया। शिविर में लगभग 35 पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें मुख्य रुप से हरीश चंद्र, बहादुर सिंह, फकीर राम, पुष्पा देवी, पूजा देवी, कविता सम्मिलित हुए। शिविर में लगभग 80 छोटे बड़े पशुओं को दवा वितरण किया गया।