EntertainmentFEATUREDLatestpithoragarhUncategorized

ऐतिहासिक थल मेले का कलश यात्रा के साथ  विद्यायक विशन सिंह चुफाल ने किया उद्घाटन

न्यूज लाइव के अर्जुन रावत की रिर्पोट:-

थल मे बैशाखी के पर्व मे लगने वाले एतिहासिक थल मेले का आगाज भब्य कलश यात्रा के साथ हो गया। थल पम्प के पास से पुरे बाजार मे विभिन स्कूल की बालिकाओं द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाली गई ,और छोलिया दलों द्वारा रंगा रंग करतब दिखाए गये ।


स्थानी विद्यालयों द्वारा स्वागत गीत व वन्दना प्रस्तुत की गई ,और विद्यालयों के बच्चो ने रंगा रंगा कार्यक्रम  प्रस्तुत किये ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल व विशिष्ट अतिथि भगवान सिंह देउपा ,ब्लाक प्रमुख जयंती देवी और थल रामलीला समिति के अध्यक्ष देवराज सिंह सत्याल ने सयुक्त रूप से किया ,
मेले में जिलाधिकारी के आदेश पर सभी विभागों के स्टोल लगे है । मुख्य अतिथि ने सभी विभागों के स्टलो का निरीक्षण किया ,
और थल मेला महोत्सव संचालन हेतु विधायक निधि से धनराशी देने की घोषणा की ।

रामलीला समिति थल के –ब्यवस्थापक दीनेश चन्द्र पाठक ,कोषाध्यक्ष प्रवीन सिंह जंगपांगी ,सचीव अर्जुन सिंह रावत,मंत्री सुनील सत्याल,गंगा सिंह मेहता,महेद्र सिंह जंगपांगी ,मनोहर सिंह सत्याल,नीरज जोशी ,गोल्डी जोशी,नवराज भैशोडा,सुनील धोनी,गोविद मेहता , कलम कन्याल,भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मोहन नेगी ,हरीश जोशी ,सुरेन्द्र सिंह पांगती,दान सिंह विष्ट आदि मौजूद रहे।

 थल मेले का आयोजन जिला पंचायत पिथोरागढ़ द्वारा किया जाता था लेकिन इस बार जिला पंचायत ने मेले के संचालन मे हाथ खड़े कर दिये । और थल रामलीला समिति द्वारा थल मेला महोत्सव कराने की ठानी ,थल मेले को पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत के 17 अक्टूबर 2014 को जनपद पिथौरागढ आगमन पर थल मेले की राजकीय मेले की घोषणा की थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा आज तक अमल मे नही आई है।

कल (14 .4 .2018 )को होगा मुख्य मेला ।रामगंगा नदी मे स्नान कर बालेश्वर महादेव मन्दिर मे लोग करगे पूजा अर्चना ,पाखु,मुवानी ,नाचनी ,डीडीहाट,बेरीनाग से आयगे लोग ।
थानाध्यक्ष हेमचन्द्र पन्त थल ने बताया की मेले मे बेरीनाग,नाचनी से पुलिस बल मगायी गयी है ।

Share This News