कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजमार्ग 11 देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़ कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजमार्ग 11 देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ के पी एलबी कानूनी सलाहकार के द्वारा चिकित्सा अधिकारी फार्मेसिस्ट स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्मिकों के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने वाले तथा वैक्सीन लगाने वालों को जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक किया गया पीएलबी बसंत भट्ट ने कहा शासन प्रशासन के निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन करना नितांत आवश्यक है डबल मास्क सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाना चाहिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 11वीं की प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर सुहासिनी आर्य ने कोविड-19 के वैक्सीन जिसे नियमित रूप से चिकित्सालय में लोगों को लगाया जा रहा है पूरे विकासखंड क्षेत्र के तथा शहरी क्षेत्र के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक इसका लाभ उठाएं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शासन प्रशासन के नियमों का पालन करें डॉक्टर और नर्स वालों ने कहां की 24 घंटे चिकित्सालय सेवा दे रहा है लैब टेक्नीशियन नीरज भट्ट ने बताया की सभी लोगों की विधिवत जांच की जा रही है भूतपूर्व सैनिक संगठन के राजेश भट्ट ने कहा कि कोविड-19 के लिए प्रशासन के नियमों का पालन करना जरूरी है दुष्प्रचार न करें सोशल डिस्टेंस तथा मास्क डबल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है महिला समूह की कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा जोशी ने कहा महिला समूह की महिलाएं पूरे विकासखंड तथा अन्यत्र कोविड-19 को समाप्त करने के लिए तथा लोगों को प्रशासन के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत रोजगार कार्यक्रम महिला समूह के द्वारा चलाए जाएंगे ताकि महिलाएं सशक्त हो कोरोनावायरस जागरूकता के अंतर्गत तथा लोगों की समस्याओं को समाधान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रमों की पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह मेहता राजेश भट्ट डॉक्टर पीआर लोहिया भावना जोशी nilam आदि ने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर फार्मेसिस्ट गिरवर सिंह शारदा अविनाश राज रेखा जोशी निरंजन भट्ट मोहित रावल आदि अनेक लोग मौजूद थे बसंत भट्ट ने बताया कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम प्रत्येक क्षेत्रों में समय-समय पर किए जाएंगे महिला समूह की रेखा जोशी ने कहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत वर्ष एनालाइजर लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा स्वीकृति दी गई थी परंतु कोविड-19 काल में अभी तक नहीं लगाया गया है सभी लोगों ने जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग से निवेदन किया एनालाइजर शीघ्र लगाया जाए सभी लोगों ने एक बात से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर इसका प्रचार प्रसार करेंगे।

