FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

क्षेत्राधिकारी चमोली द्वारा किया गया कोतवाली श्री बद्रीनाथ, कोतवाली जोशीमठ व थाना गोविंदघाट का औचक निरीक्षण।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

चमोली क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर ने कोतवाली बद्रीनाथ , कोतवाली जोशीमठ ,थाना गोविंदघाट,चौकी हनुमान चट्टी,  बद्रीनाथ मंदिर सुरक्षा गार्द व पुलिस गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी  द्वारा थाने में मौजूद शस्त्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया।भोजनालय, बैरिक व थाना परिसर की सफाई व्यवस्था हेतु थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गये।  द्वारा मंदिर सुरक्षा गार्द मे तैनात पुलिस कर्मियों व मंदिर साज सज़्ज़ा मे लगे व्यक्तियों को मास्क वितरित किए गए व लगातार बढ रहे कोरोना सक्रमंण को देखते हुए क्षेत्राधिकारी द्वारा समस्त कर्मियों को अपने स्वास्थय का ध्यान रखने, अपने आस-पास साफ-सफाई बनाये रखने, ड्यूटी के दौरान मास्क, फैस सिल्ड का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने सलाह दी गयी।

 

मंदिर साज सज़्ज़ा मे लगे व्यक्तियों का सत्यापन करने के बाद जानकारी प्राप्त हुई कि वे सभी अनुमति से वही निवास कर रहें है। तत्पश्चात कोतवाली जोशीमठ व थाना गोविंदघाट मे कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्या सुनी।

 

Share This News