FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडबेरीनाग

क्‍यों 10 जनवरी को मनाया जाता है विश्‍व हिंदी दिवस ?

क्‍यों 10 जनवरी को मनाया जाता है विश्‍व हिंदी दिवस?

न्यूज होम लाइव डैस्क:-

विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई।
यूं तो हर तारीख का कोई न कोई इतिहास होता है, लेकिन 10 जनवरी का इतिहास कई मायनों में, खासतौर पर हिंदी प्रेमी लोगों के लिए काफी अहम है. इस दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने का एलान किया था. विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था. इसीलिए इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Share This News