FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhandउत्तराखंडराज्य

गंगोलीहाट मिनी मैराथन में क्षेत्र के लगभग एक सौ युवाओं ने प्रतिभाग किया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-

गंगोलीहाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर क्षेत्र अंतर्गत एक दौड़ देश के नाम का आयोजन युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष पंकज कोठारी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसे मिनी मैराथन का नाम दिया गया है उक्त दौड़ स्थानीय लोक निर्माण निरीक्षण भवन से चामुंडा मंदिर तक लगभग 5 किलोमीटर जिसमें क्षेत्र के लगभग एक सौ युवाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान जीवन भंडारी निवासी जाखनी , द्वितीय स्थान प्रदीप सिंह बोरा निवासी हनेरा (धारापानी )तृतीय स्थान भगवान सिंह बोरा निवासी बोरखेत (जमणलेख )ने प्राप्त किया ! उक्त तीनों प्रतिभागियों को क्रमशः ₹5000 ढाई हजार रुपये तथा 15 सो रुपए का नगद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया गया इसके अतिरिक्त 50 युवाओं को सान्त्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र तथा 50 युवाओं को टी शर्ट पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई इस अवसर पर
मुख्य अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य गोकुल गंगोला,  जिला मंत्री रमेश बोरा, युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू भंडारी ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश धानिक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम राम ,भाजयुमो महामंत्री पंकज मलडा दीपक मेहरा, दीपक रौतेला ग्राम प्रधान महेंद्र गंगोला, दयाल कुमार भोपाल आर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This News