आजादी के अमृत महोत्सव पर महाविद्यालय बेरीनाग में संपन्न की गई भाषण प्रतियोगिता
आजादी के अमृत महोत्सव पर महाविद्यालय बेरीनाग में संपन्न की गई भाषण प्रतियोगिता

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनागआजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ की ओर से समस्त विकास खंडों में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसमें युवा स्वयंसेवकों द्वारा अपने अपने विकासखंड में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत युवा स्वयंसेवकों ने बेरीनाग महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ एमएस कोटियाल व डॉ प्रतिभा बिष्ट रहीं । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरिता द्वितीय स्थान दीपा कोहली,व स्थान दीपक ने प्राप्त किया। इस अवसर पर युवा स्वयंसेवक निशा पंत, दीक्षा कार्की, योगेश महरा, धीरज जोशी मौजूद रहे।

