गुमला: पिल्खी मोड़ में सांसद सुदर्शन भगत ने निशुल्क अनाज का किया वितरण।
गुमला: पिल्खी मोड़ में सांसद सुदर्शन भगत ने निशुल्क अनाज का किया वितरण।

न्यूज होम लाइव व्यूरो अरविन्द अग्रवाल।
झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड में पिलखी मोड़ स्थित भुपेन्द्र बडाईक के जन वितरण दुकान मे शुक्रवार को लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभुकों के बीच नि:शुल्क अनाज वितरण किया. साथ ही लाभुकों के साथ संवाद भी रहें मौजूद.
वहीं कुछ ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई जिसका निराकरण के लिए उन्होंने डीलर संघ अध्यक्ष मकीन अंसारी तथा पिल्खी मोड़ के जन वितरण दुकानदार भूपेंद्र बड़ाईक को निर्देश दिया।
उन्होने कहा कोरोना काल के विकट परिस्थिति में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसे केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना शुरू कर 80 करोड़ परिवार को भुखो मरने से बचाया है. जिसके कारण नि: शुल्क अन्न योजना को लोग मोदी योजना के रूप में लोग जानते हैं . साथ ही पुरे देश में मुफ्त वेक्सीन टीकाकरण के साथ देशवासियों को सुरक्षा प्रदान की है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर, चुल्हा देकर सम्मान देने का काम किया है.
वही जब बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि सिसई से होकर गुजरने हाईवे फोरलेन में बाईपास का निर्माण क्यों किया जा रहा है जबकि पहले से सड़क है उसको भी चौड़ा किया जा सकता है, बाईपास बनाने से हजारों एकड़ खेती योग्य जमीन बर्बाद हो रहा है और ग्रामीण विरोध भी कर रहे हैं।इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा यह केंद्र प्रायोजित योजना है इसमें मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। सड़कों का निर्माण देश के विकास के लिए जरूरी है। अनाज वितरण के बाद सुदर्शन भगत ने रेफरल अस्पताल सिसई में कोरोना वेक्सीननेशन केन्द्र का निरीक्षण भी किया.
मौके पर लक्ष्मी नारायण यादव, सुमित कुमार महली,चरवा उरांव, संजय महतो, नवल महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

