FEATUREDGeneralLatestNewsझारखंड

पलामू: अधिकारी ने खाद की दुकानों का किया निरीक्षण,लिए सैंपल।

न्यूज होम लाइव व्यूरो अरविन्द अग्रवाल

झारखंड के पलामू जिला के कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने हरिहरगंज के कुछ किसानों के शिकायत पर उर्वरक की दुकानों के निरीक्षण करने के लिए टीमों का गठन किया गया है. शामली प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरजून राम के नेतृत्व में शनिवार को मेन रोड स्थित जय बजरंग ट्रेडर्स व कृषक खाद बीज भंडार उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया.

भौतिक स्थल जांच में ई-पोस मशीन तथा गोदाम का स्टॉप मिलान किया गया जो सामान्य पाया गया. वही उपलब्ध उर्वरक की स्थिति देखी और उक्त दोनो दुकानों से उर्वरक के सैंपल लिए हैं. इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है.

बीएओ सरजून राम ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा उर्वरक दुकानों की निरीक्षण करने और सैंपल लेने की जिम्मेदारी दी गयी है. इस कार्रवाई में बीटीएम सुमित कुमार के साथ खाद की दुकानों की जांच-पड़ताल की.

इस दौरान उनकी ओर से कई उर्वक खादों के सैंपल भरकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं. मौके पर जय बजरंग ट्रेडर्स के प्रो. अनूप कुमार, कृषक खाद बीज भंडार के प्रो. अविनाश कुमार आदि मौजूद थें.

Share This News