घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर धोपरधार के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क :-
टिहरी। घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर धोपरधार के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले के घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर धोपरधार के पास एक डंपर गहरी खाई में जा गिरा, इस हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक डंपर चालक की पहचान 35 वर्षीय राम बहादुर पुत्र मुहर बहादुर निवासी क्रेसर प्लांट सांकरी घुत्तू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

