घर घर कोविड रक्षा किट पंहुचाने की मुहिम में जुटे पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
डीडीहाट। घर घर कोविड रक्षा किट पंहुचाने की मुहिम में जुटे पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी
बता दें कि जब से वैश्विक महामारी कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू किया है तभी से जनपद पिथौरागढ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी द्वारा जन रक्षा हेतु नई नई पहल करके जन जन को सेवा प्रदान की जा रही है, चाहे पेयजल की व्यवस्था करानी हो, मरीजों के लिए निशुल्क ऐबुलेंस की व्यवस्था करनी हो या स्वंय के घर में कोविड आईसुलेशन सेंटर की व्यवस्था करनी हो या घर घर गाँव गाँव सैनिटाईजर, मास्क, पीपीई किट, और आवश्यक दवाऐं हो भंडारी द्वारा स्वयं के संसाधनों एंव प्रयासों से निरन्तर किया जा रहा है डीडीहाट विधानसभा में भंडारी सक्रिय तौर पर कार्य कर रहे हैं आज कोविड रक्षा किट वितरण हेतु भंडारी द्वारा थल, अलमियागांव, बलतिर, तडीगांव, कुमालगांव व मुवानी सहित कमतोली में कोविड किट वितरण किऐ समस्त क्षेत्रीय जनता ने भंडारी की इस पहल एंव सेवा भाव की सराहना की इस सन्दर्भ में भंडारी कहते कि वे निरन्तर विधानसभा डीडीहाट में लंबे समय से जनता की प्रत्येक छोटी बडी समस्या को गाँव गाँव जाकर सुन रहे है और उनका निस्तारण स्वप्रयासों से कर रहे है, जो कि निरन्तर जारी रहेगा

