चिकित्सालय की आयोजित संचालक मण्डल की बैठक का कार्यवृत्त मौजूदा तारीख तक जारी ना होने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा0 तारा आर्या तथा उनके अधीनस्थों का जवाब तलब किया।
न्यूज होम लाइव व्यूरो राजेन्द्र पंत रमाकान्त
नैनीताल विगत 24 जुलाई को बीडी पाण्डे पुरूष चिकित्सालय की आयोजित संचालक मण्डल की बैठक का कार्यवृत्त मौजूदा तारीख तक जारी ना होने पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बी0डी0 पाण्डे पुरूष चिकित्सालय डा0 तारा आर्या तथा उनके अधीनस्थों का जवाब तलब किया है तथा तीन दिन के भीतर अपनी आख्या अपर जिलाधिकारी प्रशासन के माध्यम से प्रस्तुत करने की चेतावनी दी है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश टोलिया की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 24 जुलाई 2019 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई संचालक मण्डल की बैठक का कार्यवृत्त जारी नही किया गया है उन्होने कहा कि आप 29 व 30 अगस्त को कार्यालय मे उपस्थित हुई फिर भी आप द्वारा सम्बन्धित बैठक के कार्यवृत्त का अनुपालन प्रस्तुत नही किया गया । विदित है कि एक माह से अधिक का समय व्यतीत होने के बाद भी आप द्वारा अनुपालन आख्या प्रस्तुत नही की गई है कि आपके अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा अनुपालन की कार्यवाही में अपेक्षित सहयोग नही किया जा रहा है जिस कारण समय अन्तर्गत अनुपालन मे कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। अपर जिलाधिकारी ने अपने पत्र मे कहा है कि किस कार्मिक की लापरवाही से अनुपालन मे अनावश्यक विलम्ब हुआ है तो विलम्ब हेतु कार्मिक का नाम व पदनाम सहित अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए पत्रावली प्रस्तुत करें। श्री टोलिया ने अपने पत्र मे पीएमएस से कहा है कि विभिन्न माध्यमो से जानकारी मिली है कि आपका अपने अधीनस्थ कार्मिको मे नियंत्रण कमजोर है जो आपकी कार्यकुशलता एवं राजकीय कार्यो के निष्पादन मे उदासीनता का द्योतक है आपके कार्मिकांे द्वारा संचालक मण्डल के कार्यवृत्त के अनुपालन सम्बन्धित कार्यो की उपेक्षा करते हुये अनुपयोगी पत्र प्रस्तुत किये जा रहे है जो कि उत्तराखण्ड सेवक आचरण नियमावली 2002 के प्रतिकूल है।
श्री टोलिया ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये है कि पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर संचालक मण्डल के बैठक की अनुपालन आख्या मय स्पष्टीकरण एवं वांछित सूचना के साथ प्रस्तुत करें अन्यथा की दशा मे आपके तथा आपके अधीनस्थ कार्मिको के विरूद्व उत्तरांचल सहकारी सेवक नियमावली 2003 तथा 2010 में वर्णित व्यवस्थाओं के अनुसार कठोर कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।

