मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 38 लाख की धनराशि प्रथम किस्त जारी,
न्यूज होम लाइव संवाददाता राजेन्द्र पंत रमाकान्त
हल्द्वानी- पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री बंशीधर भगत के प्रयासों से कालाढूगी मे मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 38 लाख की धनराशि बतौर प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। जानकारी देते हुये विधायक श्री भगत ने बताया कि कालाढूगी में मिनी स्टेडियम की वर्षो पुरानी मांग है, इस स्टेडियम के निर्माण पर 97.13 लाख का कुल आंकलन शासन द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसमे से प्रथम किस्त के तौर पर 38 लाख रूपये वित्त विभाग द्वारा निर्गत कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अक्टूबर माह में स्टेडियम का शिलान्यास किया जायेगा। मिनी स्टेडियम बनने से युवा खिलाडियो को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा वही कालाढूगी, कोटाबाग, चकलुवा, कमोला, धमोला, बैलपड़ाव व पवलगढ क्षेत्र के खिलाडियों के लिये मिनी स्टेडियम विशेष सौगात है। श्री भगत ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत का आभार व्यक्त किया।

