berinagLatestNewspithoragarhuttarakhandvideo

चैत्र अष्टमी को सदियों से लगने वाले हाट कालिका के मेले में लोगों का जमावड़ा लगा।

https://youtu.be/ooZep5KVBdU

गंगोलीहाट से गोविन्द चावला की रिर्पोट

गंगोलीहाट पिथौरागढ़ चैत्र अष्टमी को सदियों से लगने वाले हाट कालिका के मेले में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने महाकाली मंदिर के दर्शन करने के बाद बाजार में खरीददारी की। आदि गुरु शंकराचार्य जी महाराज द्वारा आठवीं सदी में स्थापित हाट कालिका शक्तिपीठ में सदियों से चैत्र और आश्विन की नवरात्र की अष्टमी को मेला लगता है। इसे महाष्टमी मेले के नाम से जाना जाता है। शनिवार को महाष्टमी के मौके पर तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। महाष्टमी पर्व पर मां के दर्शनों के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। कुमाऊं रेजीमेंट के तमाम रेंक के अधिकारियों और जवानों ने भी मां के दरबार में मत्था टेका। दर्शन के बाद लोगों ने मेले में खरीददारी की। मेले में बाहरी व्यापारी भी सामान लेकर पहुंचे थे मेले की व्यवस्थाओं पर थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट, एसआई कंचन कैडा दिन भर नजर रखे रहे।

Share This News