berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

चौकोड़ी में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, पूरब बैडमिंटन एकेडमी में जुटेंगे खिलाड़ी।

 

बेरीनाग संवाददाता। 

​चौकोड़ी। श्री बेड़ीनाग नाग मंदिर ट्रस्ट एवं क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज 19 सितंबर और 20 सितंबर (शनिवार और रविवार) को खूबसूरत पर्यटक स्थल चौकोड़ी स्थित पूरब बैडमिंटन एकेडमी में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

​प्रतियोगिता का उद्घाटन आज प्रातः 10:30 बजे भव्य सत्र के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं खेल प्रेमियों से गरिमामयी उपस्थिति, सहयोग और मार्गदर्शन की अपील की गई है।

​प्रतियोगिता का विवरण एवं श्रेणियां:

  • ​आयोजन स्थल: पूरब बैडमिंटन एकेडमी, चौकोड़ी

​समय: प्रातः 8:00 बजे से

​बालक वर्ग:

​अंडर 10: 20 सितंबर

​अंडर 14: 19 सितंबर

​अंडर 19: 19 सितंबर

  • ​बालिका वर्ग:

​ओपन प्रतियोगिता: 19 और 20 सितंबर

​प्रतिभागियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश:

  • ​पहचान पत्र: आधार कार्ड लाना अनिवार्य है (बिना आधार कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा)।
  • ​पंजीकरण: रजिस्ट्रेशन सुबह 7:30 बजे से 8:00 बजे तक होगा; समय पर पहुँचना अनिवार्य है।
  • ​वेशभूषा: खेल योग्य उचित वस्त्र और स्पोर्ट्स शूज़ पहनना अनिवार्य है।
  • ​उपकरण: अपना रैकेट साथ लाना आवश्यक है (शटल आयोजक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी)।
  • ​पानी व स्वच्छता: अपनी पानी की बोतल साथ लाएं और मैदान में प्लास्टिक या कचरा न फैलाएं।
  • ​अनुशासन: सभी खिलाड़ियों को अनुशासन का पालन करना होगा; अंतिम निर्णय आयोजक समिति का होगा।
  • ​स्वास्थ्य: चोट व स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी स्वयं प्रतिभागी की होगी।
  • ​मोबाइल उपयोग: मैदान में मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित है (केवल आपात स्थिति में अनुमति मिलेगी)।

​आयोजन समिति के खेल प्रशिक्षक  प्रवीण कार्की (9012229548) तथा अध्यक्ष  हरीश कोरंगा (8958350046) ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर खेल भावना को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Share This News