LatestNewsछत्तीसगढ़

छग में आज से शुरू होगी पुस्तक यात्रा


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बिलासपुर –आम जनताओं को किताबों की दुनियाँ में लौटाने और पुस्तक संस्कृति से जोड़ने के लिये डॉ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय द्वारा 07 सितंबर से 19 सितंबर तक पुस्तक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा की शुरूआत डॉ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय से विनय पाठक द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया जायेगा। इस दौरान ज्ञान-विज्ञान तथा अन्य उपयोगी साहित्यिक-किताबों, पोस्टरों आदि से सुसज्जित एक वाहन होगा जो पुस्तक प्रेमियों के साथ रैली की शक्ल में विभिन्न गाँव-कस्बों से गुजरता हुआ निर्धारित स्थानों पर ठहरेगा। यह यात्रा शहरों – कस्बों और गाँवो से गुजरते हुये पुस्तक संस्कृति से जुड़ने का आह्वान करेगी। पुस्तक यात्रा के दौरान दान-दाताओं से पुस्तक संग्रहण भी किया जायेगा। संग्रहित पुस्तकें जरूरतमंद शिक्षण संस्था को भेंट की जायेगी। यात्रा-वाहन में उपलब्ध पुस्तकें विक्रय के लिये उपलब्ध रहेंगी जिन्हें पुस्तक प्रेमी विशेष रियायती दरों में खरीद सकेंगे। इस पुस्तक यात्रा का समापन 19 सितंबर को होगा। 19 सितंबर को पुस्तक यात्रा वापसी के बाद पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन बिलासपुर में तीन दिवसीय युवा महोत्सव के दौरान स्कूली और महाविद्यालयीन स्तर पर अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं द्वारा रचित कविता , कहानी कथा चित्रकला के लिये चयनित विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

पुस्तक यात्रा कब कहाँ निकलेगी ??

01 — 07 सितंबर 2019 को डॉ.सी.वी.रामन विवि परिसर से उद्घाटन समारोह से यात्रा का शुभारंभ।

02 — 08 सितंबर 2019 को मुँगेली।

03 — 09 सिंतंबर 2019 को कवर्धा।

04 — 10 सितंबर 2019 को बेमेतरा। 

05 — 11 सितंबर 2019 को भाटापारा।

06 — 12 सितंबर 2019 को बलौदाबाजार।

07 — 13 सितंबर 2019 को आरंग।

08 — 14 सितंबर 2019 को महासमुंद।

09 — 15 सितंबर 2019 को शिवरीनारायण। 

10 — 16 सितंबर 2019 को जांजगीर-चाँपा।

11 — 17 सितंबर 2019 को कोरबा।

12 — 18 सितंबर 2019 को कटघोरा।

13 — 19 सितंबर 2019 को बिलासपुर। 

Share This News