LatestNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट

छत्तीसगढ़ खबरें फटाफट मुकेश भारती के साथ:-

✅ भिलाई वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर दुबे ने मांगी पुलिस सुरक्षा
✅ कोरबा से विशाल केलकर निर्दलीय पार्टी से चुनाव लड़ने का किया फैसला.
✅ रायपुर में भाजपा प्रत्याशियों की बैठक आयोजित. 4 नवंबर को कमल दीवाली मनाएगा भाजपा संगठन. 27 से 30 अक्टूबर तक मेरा घर भाजपा का घर अभियान चलाएगी पार्टी. 11 नवंबर को केंद्रीय नेता एक साथ करेंगे चुनावी रैली.
✅ दूसरे चरण का नामांकन कल से. तैयारी पूरी. सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा कार्यालय. निर्वाचन अधिकारी मो. कैसर अब्दुल हक ने प्रेसवार्ता में विस्तारपूर्वक दी जानकारी.
✅ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का कल अंतिम मौका. तहसील कार्यालय में किया जा सकता है आवेदन.
✅ उरगा थाना अंतर्गत ग्राम सलिहाभाठा के सूने मकान से 20 हजार नगदी सहित लाखो के स्वर्णाभूषण पार.
✅ दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर में आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट के मामले में टीआई पर लगा झूठा मामला बनाने का आरोप. महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन.
✅ कोरबा वन मंड़ल अंतर्गत ग्राम बुंदेली के समीप पंहुचा 31 हाथियों का दल. कई किसानों की फैसले रौंदी.ग्रामीणों में दहशत.
✅ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की. पाली तानाखार से हीरा सिंह मरकाम लड़ेंगे चुनाव.
✅ बालको और सीएसईबी क्षेत्र में सड़क हादसे में आरक्षक सहित दो घायल.
✅ दर्री: सिंचाई कॉलोनी में दंपत्ति ने महिला को पीटा. जुर्म दर्ज.
✅ बालको वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद कृपाराम साहू ने अपने साथियों सहित थामा भाजपा का दामन.
✅ बालको के वार्ड क्रमांक 39 के भाजपा-जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल.
✅ जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के संबध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की ली बैठक.
✅ विद्युत् लाइन में सुधार करने खम्बे में चढ़ा लाइन परिचारक गिरकर घायल. अस्पताल दाखिल.
✅ कोतवाली अंतर्गत सीतामणी में किराना दुकान में हुई चोरी.
✅ मानिकपुर चौकी क्षेत्र में टायर चोरी का आरोपी पकड़ाया.
✅ दीपका: ग्राम किलवारीपारा में दशहरा उत्सव 27 को.

Share This News